जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग बंधु कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई |

दिव्यांग शिक्षकों को BLO ना बनाए जाने हेतु BSA को दिए निर्देश ARM परिवहन को बैठक से नदारद रहने पर किया जवाब तलब।

Wednesday, August 9, 2023 - 16:17
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला दिव्यांग बंधु कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई |

शाहजहांपुर। (आरएनआई) बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद शाहजहांपुर में लंबित 6643 विशिष्ट दिव्यांग का पहचान पत्र को बनाए जाने में गति प्रदान करने के दिशा निर्देश दिए| सामूहिक विवाह तथा छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत अधिक से अधिक दिव्यांग जनों को प्राथमिकता प्रदान किए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया|
डीएम ने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ शौचालय निर्माण में दिव्यांग जनों को शत प्रतिशत लाभ दिलाए जाने का प्रयास करें|
डीएम ने बैठक में परियोजना निदेशक ( डीआरडीए एवं डूडा ) को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं में दिव्यांग जनों को 4% आरक्षण के तहत निशुल्क आवास की  सुविधाएं दिया जाना सुनिश्चित करें |
 डीएम ने बैठक में चर्चा करते हुए कहा कि प्रायः देखा जाता है कि दिव्यांगों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर अमानवीय व्यवहार किया जाता है,उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नहीं है| इसके अलावा बैठक में मूक महिलाओं के खिलाफ हिंसा विषय पर भी चर्चा हुई जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि ऐसी कोई भी घटना होती है तो तुरंत ही मुझे अवगत कराये तथा इस विषय में कोई भी आंकड़ा उपलब्ध ना होने के कारण जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी से नाराजगी व्यक्त की|
बैठक में डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पतालों में दिव्यांगों के लिए एक अलग लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित करें|

बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी  ज्ञान देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी, सीओ सिटी बीएस वीर कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User