जिलाधिकारी में वृक्षारोपण कर लोगों का वृक्ष लगाने का किया आह्वान, तहसील के एक पार्क को माधव वन के रूप में विकसित करेंगे: निशा ग्रेवाल

May 15, 2025 - 15:04
May 15, 2025 - 15:05
 0  108
जिलाधिकारी में वृक्षारोपण कर लोगों का वृक्ष लगाने का किया आह्वान, तहसील के एक पार्क को माधव वन के रूप में विकसित करेंगे: निशा ग्रेवाल

मथुरा (आरएनआई) जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सदर तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु सभी को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षों की सेवा हमे अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए।

इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने भी तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने अवगत कराया है कि सदर तहसील परिसर में अभियान चलाकर लगभग 500 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण परिसर को हरा-भरा करना लक्ष्य है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने कहा कि उक्त वृक्षारोपण की ड्राइव निरंतर मानसून/वर्षा ऋतु तक जारी रहेगी।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल ने बताया है कि तहसील सदर के एक पार्क को माधव वन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उक्त कार्य वन विभाग, नगर निगम एवं तहसील कार्यालय की संयुक्त तत्वाधानों से पूर्ण किया जाएगा। माधव वन तहसील में आने वाले आम जनमानस हेतु वेटिंग एरिया के रूप में भी कार्य करेगा। माधव वन में आम जनमानस हेतु बेंच, कुर्सी, पेयजल, लाइटिंग आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सदर सौरभ यादव, तहसील सदर तथा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0