जिलाधिकारी ने शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम 37 प्रारूप की विभागवार, योजनावार समीक्षा की

जिलाधिकारी ने शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम 37 प्रारूप की विभागवार,

Thursday, August 10, 2023 - 21:37
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी ने शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम 37 प्रारूप की विभागवार, योजनावार समीक्षा की

अयोध्या। (आरएनआई)जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रम 37 प्रारूप की विभागवार, योजनावार समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सम्बंधित अधिकारी शासन की विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, खाद्य एवं रसद विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा की तथा सम्बंधित अधिकारियों के अपने-अपने विभागीय योजनाओं के लक्ष्य को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में किसानों के फसलों की सिंचाई हेतु नहरों में टेल तक पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा राजकीय नलकूपों को निरन्तर क्रियाशील रखने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव ने सहभागिता योजना के तहत गौवंश सुपुर्दगी की स्थिति में सुधार लाने तथा रोजाना के प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित विभिन्न कार्यो एवं निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुये सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को समयबद्व एवं गुणवत्तापरक शासन एवं प्रशासन की विशेष प्राथमिकता है, किन्तु कुछ विभाग की स्थिति संतोषजनक नही है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि आईजीआरएस पोर्टल के सन्दर्भो का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापरक निराकरण सुनिश्चित न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सन्दर्भ डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाये और निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। अधिकारी मौके पर जाकर उभय पक्षों की उपस्थिति में समस्याओं का निराकरण करें तथा स्पष्ट एवं विस्तृत आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए, बीएसए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User