जिलाधिकारी ने किया गौशालाओं का निरीक्षण गर्मी लू से बचाव के दिए निर्देश

Friday, April 18, 2025 - 17:42
Updated: 2 years ago
0
जिलाधिकारी ने किया गौशालाओं का निरीक्षण गर्मी लू से बचाव के दिए निर्देश

मथुरा (आरएनआई) जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अस्थाई महुअन गौशाला तथा स्थाई कान्हा गौशाला फरह का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सर्व प्रथम सम्पूर्ण गौशालाओं के परिसर का अवलोकन किया तथा गर्मी व लू से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गौशालाओं में गौवंशो की संख्या, भूसा, चोकर, हरा-चारा आदि की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आस पास के ग्रामों के सचिवों एवं प्रधानों से संपर्क करें और किसानों को अधिकाधिक भूसा दान देने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गौवंशो हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को देखा तथा सफाई कमचारियों की संख्या की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग, पानी, शेड आदि व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहे। सभी गौवंशो की ईयर टैगिंग सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नियमित रुप से चिकित्सक गौशाला आए और पशुओं की जांच करें। जिलाधिकारी ने स्वयं गौवंशो को गुड खिलाया। 

निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर निशा ग्रेवाल सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User