जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय अहमदपुरा का आकस्मिक निरीक्षण

Wednesday, September 13, 2023 - 16:36
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय अहमदपुरा का आकस्मिक निरीक्षण

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय अहमदपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति तथा प्रतिदिन दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पहाड़े भी सुने। 

प्राथमिक विद्यालय अहमदपुरा में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से वार्ता की तथा उनसे पहाड़े सुने। उन्होने शिक्षकों को निर्देशित करते हुये कहा कि अन्य विषयों के साथ अंग्रेजी पर भी विशेष ध्यान दें। सभी बच्चों को स्वच्छ आदतें अपनाने हेतु भी प्रेरित करें और जो बच्चे प्रतिदिन निर्धारित ड्रेस मंें स्कूल नही आते है, उनके माता पिता से बात करके बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित ड्रेस में भेजने हेतु प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय से बच्चों का बेस तैयार होता है। सभी शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों को खेल कूद के विषय में भी आवश्यक जानकारी दें तथा बच्चों से यह भी जानकारी लें कि उन्हे किस खेल में रूचि है। बच्चें जिस खेल में रूचि रखते हों उसके लिये भी उन्हे मार्गदर्शन देना सुनिश्चित करें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मिड डे मील की गुणवत्ता को भी चेक किया तथा दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर असंतुष्टि व्यक्त की उन्होने कड़े निर्देश दिये कि मिड-डे-मील में निर्धारित मेन्यु के अनुसार ही भोजन दिया जाये तथा दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने विद्यालय परिसर एवं उसके आस-पास साफ-सफाई के बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User