जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

निर्माण विभाग के कार्य की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

Thursday, August 17, 2023 - 17:10
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

 शाहजहांपुर। (आरएनआई) 17 अगस्त 2023 को लोक निर्माण विभाग के कार्य की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। लापरवाही की वजह से रुके सभी कार्य एक  सप्ताह में शुरू हो जाने चाहिए, अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहे : जिलाधिकारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रखिन सिन्हा तथा महेंद्र पाल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों में आ रही बाधाओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बैठक में मुख्यतः मार्गों के चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ी करण के प्रोजेक्ट्स पर बात हुई| इनमें वन विभाग, बिजली विभाग , यूटिलिटी से सम्बंधित तथा अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करके कार्यों का निष्पादन करें। डीएम ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि वह काम में तेजी लाये तथा समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करें  लोक निर्माण विभाग के कार्य शासन की प्राथमिकता में है, उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारी समय समय पर विभाग के द्वारा निष्पादित कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी करते रहे। बैठक में लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग तथा वन विभाग से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User