जामनेर मंडल की बैठक हुई संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, राजगढ़ सांसद नागर ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से जामनेर मंडल में खिला कमल :श्री नागर

Jul 14, 2024 - 15:07
Jul 14, 2024 - 15:08
 0  3.7k
जामनेर मंडल की बैठक हुई संपन्न, कार्यकर्ताओं ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, राजगढ़ सांसद नागर ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

गुना (आरएनआई) राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से  भाजपा की इतिहासिक जीत का श्रेय भाजपा के एक एक कार्यकर्ता को जाता है। हमारे पोलिंग एजेंटों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही राधौगढ़ किले की ईंट कमजोर हुई। ओर आपने मुझे इतिहासिक मतों से जिताकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया। में आपको विश्वास दिलाता हु की राजगढ़ क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा उक्त बात राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने कही।  सांसद श्री नागर ने रविवार को भाजपा द्वारा आयोजित जामनेर मंडल की कामकाजी बैठक में सम्मिलित हुए बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ एवं जामनेर मंडल प्रभारी विकास जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री धाकड़ ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा की राजगढ़ लोकसभा चुनाव में जामनेर मंडल से भाजपा की इतिहासिक जीत इस क्षेत्र के एक एक कार्यकर्ता की मेहनत और परिश्रम का फल है। उन्होंने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता आगामी दिनों में होने शक्ति केंद्रों के समेलनों में प्रत्येक पोलिंग एजेंटों को सम्मानित करे। पार्टी के आगामी कार्यक्रम जो प्रदेश संगठन द्वारा 9 जुलाई से आगामी 04 अगस्त तक चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम  जिसमे 13 से 20 जुलाई तक शक्ति केन्द्र सम्मेलन में बूथ नेतृत्व सम्मान समारोह, 21 जुलाई गुरुपूर्णिमा पर्व, 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस, मन की बात, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, लोकसभा सांसद द्वारा मतदाता अभिनंदन यात्रा निकालना तथा महिला मोर्चे द्वारा लोकमाता अहिल्या के 300 तथा रानी दुर्गावती के जन्म के 500वें वर्ष होने पर कार्यक्रम आयोजित करना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल पटवा ने माना एवं आभार जामनेर मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल भील ने जताया। इस मौके पर ब्रजनारायण चोकसे, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल सिंह, छतर सिंह धाकड़, जग मोहन , मोहर सिंह यादव, हजारी लाल , गब्बर सिंह गुर्जर, मनोज धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0