जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, पूर्वोत्तर क्षेत्रों में जोरदार झटके; सुनामी की चेतावनी जारी

Dec 12, 2025 - 12:52
 0  108
जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, पूर्वोत्तर क्षेत्रों में जोरदार झटके; सुनामी की चेतावनी जारी

टोक्यो (आरएनआई) जापान आज सुबह एक बार फिर तेज भूकंप से दहशत में आ गया। भारतीय समय के अनुसार सुबह 8:14 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई। झटकों के तुरंत बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी, जिसके बाद तटीय इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास आए इस भूकंप की गहराई करीब 10.7 किलोमीटर बताई जा रही है। समुद्र में केंद्रित इस भू-अंप का असर इतना तेज था कि तटीय क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ शहरों तक धरती हिल उठी और लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।

सुनामी का खतरा बरकरार

मौसम एजेंसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है। तटीय इलाकों में स्थानीय प्रशासन सतर्क है और दोपहर तक लगातार चेतावनी प्रसारित की जा रही है।

एक हफ्ते में चौथी बार हिला जापान

पिछले एक सप्ताह में जापान लगातार भूकंपों का सामना कर रहा है।

सोमवार को आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे और हल्का नुकसान व सुनामी लहरें दर्ज की गई थीं।

मंगलवार को होंचो शहर में 6.7 मैग्नीट्यूड के झटके महसूस हुए।

बुधवार को आओमोरी और होक्काइडो क्षेत्रों में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।

इनके बाद आज फिर 6.7 तीव्रता का भूकंप आने से देश में भय और सतर्कता दोनों बढ़ गई हैं। लगातार तीसरे दिन तेज झटके महसूस होने से लोग चिंतित हैं और प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसियां हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं, जबकि तटीय इलाकों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.