जातिगत जनगणना करवाने में ओबीसी महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका- शर्मा

Friday, May 2, 2025 - 17:40
Updated: 1 year ago
0
जातिगत जनगणना करवाने में ओबीसी महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका-  शर्मा

शाहाबाद हरदोई। केंद्र सरकार द्वारा भारत में जातिगत जनगणना करवाने के प्रस्ताव को पारित करवाने में ओबीसी महासभा द्वारा लगातार चलाए जा रहे आंदोलन और जातिगत जनगणना करवाए जाने की मांग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ओबीसी महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश शर्मा ने कहा भारत देश का सबसे बड़ा पिछड़ा वर्ग का संगठन ओबीसी महासभा देश के 18 राज्यो तक फैला हुआ है।जिसमें लाखों कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर विगत सात वर्षों से सड़क से लेकर सदन तक सदन से लेकर हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट तक मुख्यमंत्री राज्यपाल से लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन तक हर जगह अपनी बात रखी 500 से ज्यादा धरना प्रदर्शन आंदोलन हुए हर माह मासिक ज्ञापन देकर जातिगत जनगणना की मांग पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के मुद्दों पर लगभग 78 ज्ञापन दिए।आज परिणाम आप सबके सामने है अब देश के सभी राजनीतिक दल ओबीसी महासभा की मांग का समर्थन कर रहे हैं हम सभी राजनीतिक दलों का धन्यवाद करते हैं ।जिन लोगों ने 7 साल से ओबीसी महासभा के साथ मिलकर संघर्ष किया सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं जिन्होंने लाठी खाई जेल गए घर परिवार छोड़कर संघर्ष में हमारा साथ दिया उन सभी क्रांतिकारी साथियों का ओबीसी महासभा धन्यवाद करती है बधाई देना चाहती है।आगे भी सभी को धन,धरती,राज पाठ में हिस्सेदारी दिला कर रहेंगे। मंडल कमीशन की अनुसंशा लागू कराकर रहेंगे यह हमारा संकल्प है। पिछड़ों गरीबों किसानों मजदूरों कमजोर वर्ग को न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User