जहां डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का चल रहा कन्वेंशन, वहां एक हमलावर ढेर, एके-47 राइफल के साथ एक अन्य गिरफ्तार

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के पास ही पुलिस ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी एके-47 राइफल के साथ मास्क पहने हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है, जिसमें से कारतूस की एक पूरी मैगजीन भी मिली है।

Wednesday, July 17, 2024 - 09:00
0
जहां डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी का चल रहा कन्वेंशन, वहां एक हमलावर ढेर, एके-47 राइफल के साथ एक अन्य गिरफ्तार

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के मिल्वौकी में चल रहे रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन सेंटर के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने गोलियों का निशाना बनाया, वह चाकू लेकर झगड़ा कर रहा था। जिस पर पांच पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी। गौरतलब है कि मिल्वौकी में चल रहे रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद हैं। ट्रंप पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस कन्वेंशन में ही पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर आधिकारिक मुहर लगी। साथ ही इस कन्वेंशन में उपराष्ट्रपति पद के लिए पार्टी की तरफ से जेडी वैंस के नाम पर भी सहमति बनी। 

मारा गया व्यक्ति एक बेसहारा अश्वेत व्यक्ति था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 43 वर्षीय सैमुअल शार्पे के रूप में हुई है। वह दोनों हाथों में चाकू पकड़े हुए था और विंस्कोसिन में हो रहे रिपब्लिकन कन्वेंशन स्थल के नजदीक एक निहत्थे व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने शार्पे पर गोली चला दी। घटनास्थल से दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने दूसरे व्यक्ति की जान बचाने के लिए शार्पे पर गोली चलाई। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की। 

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के पास ही पुलिस ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी एके-47 राइफल के साथ मास्क पहने हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है, जिसमें से कारतूस की एक पूरी मैगजीन भी मिली है। मिल्वौकी में चल रहा रिपब्लिकन पार्टी का कन्वेंशन चार दिवसीय है, जो सोमवार को शुरू हुआ था। आज कन्वेंशन में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस संबोधित करेंगे, वहीं आखिरी दिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप संबोधन देंगे। 

यह कन्वेंशन ऐसे समय हो रहा है, जब बीते रविवार को ही पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे, लेकिन इसने अमेरिकी राजनीति में भूचाल ला दिया। पूरे देश में ट्रंप को लेकर सहानुभूति की लहर चल पड़ी है। अब जब पूरी दुनिया की नजरें इस कन्वेंशन पर लगी हैं तो बुधवार को यहां एक और अप्रिय घटना घटी, जब एक हमलावर को पुलिस ने ढेर कर दिया। अभी इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है और पुलिस जांच में जुटी है। 

वहीं पेंसिल्वेनिया की रैली में ट्रंप पर हमला करने वाले आरोपी को सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर ही ढेर कर दिया था। हमलावर की पहचान थॉमस क्रुक्स (20 वर्षीय) के रूप में हुई थी। हमलावर रिपब्लिकन पार्टी का ही समर्थक था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User