जल बोर्ड घोटाले पर दिल्ली विधानसभा में हंगामा

दिल्ली विधानसभा में जल बोर्ड घोटाले को लेकर भाजपा ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने सरकार की रिपोर्ट पर चर्चा की मांग की है।

Apr 8, 2024 - 11:21
 0  1k
जल बोर्ड घोटाले पर दिल्ली विधानसभा में हंगामा

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, भाजपा विधायकों ने जल बोर्ड में घोटाले संबंधी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट पर चर्चा कराने की मांग की थी। लेकिन अध्यक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं हुए।

भाजपा विधायकों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिषद स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड में घोटाला किया है। वह इस मामले को दबाने में लगी हुई है। 

आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने विधानसभा परिसर में भाजपा के विधायकों के धरने में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के शामिल होने का खड़ा विरोध किया। उन्होंने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है साथ ही उनसे मांग की है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा परिषद का दुरुपयोग किया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। उनको विधानसभा में प्रवेश दिलवाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.