जल निगम संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर दिया धरना

Jun 10, 2025 - 19:28
Jun 10, 2025 - 19:33
 0  891
जल निगम संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर दिया धरना

फतेहपुर (आरएनआई) जल निगम कर्मियों व पेंशनरों की जीवन से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का निराकरण न किए जाने पर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने धरना दिया। जिसमें कर्मचारियों ने नाराजगी का इजहार करते हुए सभी मांगों को पूरा किए जाने की आवाज बुलंद की। 

जल निगम संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुमार दिवाकर की अगुवई में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल निगम नगरीय/ग्रामीण में समान रूप से शासन की अद्यतन स्वीकृति के अनुरूप महंगाई भत्ता/राहत 239 प्रतिशत किया जाए, न्यायालय के आदेशों के अनुरूप षष्टम वेतन के अवशेष का भुगतान अविलम्ब कियाजाए, वेतन/पेंशन का भुगतान प्रतिमाह समय पर कराते हुए पावर कार्पोरेषन की भांति जल निगम नगरीय/ग्रामीण की पेंशनरों की पेंशन का भुगतान कोषाकार से सम्बद्ध किया जाए, सातवां वेतनमान संबंधी शासनादेशों को जल निगम नगरीय/ग्रामीण में समान रूप से यथावत लागू किया जाए, प्रशासनिक सुगमता, बेहतर समन्वय एवं वित्तीय स्ाििति में सुधार के दृष्टिगत एक ही प्रकृति के कार्यों वाले उत्तर प्रदेश जल निगम का एकीकरण किया जाए, अघोषित रूप से बंद की गई अनुकम्पा नियुक्ति की व्यवस्था को पूर्ववत बहाल करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगे भी उठाई गईं। कर्मचारियों का कहना रहा कि यदि मांगे पूरी न हुई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0