जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को जल्द करें पूरा: सीडीओ

Tuesday, August 12, 2025 - 21:03
Updated: 1 year ago
0
जल जीवन मिशन के शेष कार्यों को जल्द करें पूरा: सीडीओ

फतेहपुर (आरएनआई) जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पानी की टंकी का निर्माण व कनेक्शन, सोलर व विद्युत कनेक्शन आदि का कार्य कार्य शेष रह गया है उसको जल्द से जल्द नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करे। इस कार्य में लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जहां पर बोरिंग कराने पर खारा पानी मिला है पर नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए सर्वे कराते हुए नया डीपीआर बनाकर कार्य कराने के निर्देश कार्यदाई संस्थाओं को दिए। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि जो क्रिटिकल एएनसी का कार्य शेष है उसको जल्द से जल्द पूरा कराते हुए, कार्य कराने से पूर्व व कार्य कराने के पश्चात की फोटो सहित रिपोर्ट से अवगत कराएं। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण हो चुका है में राजकीय परिसरों में पानी की आपूर्ति हो रही है के आशय का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण, कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User