जरौली गौशाला की हालत बदर से बदतर, मृत पड़ी गाय, चील-कौवे नोंच रहे मांस

Saturday, September 6, 2025 - 20:31
Updated: 1 year ago
0
जरौली गौशाला की हालत बदर से बदतर, मृत पड़ी गाय, चील-कौवे नोंच रहे मांस

असोथर, फतेहपुर (आरएनआई) प्रदेश सरकार की करोड़ों की योजना से बनी गौशालाओं की असलियत अब सामने आ रही है। असोथर ब्लॉक की जरौली ग्राम सभा के देईमऊ गौशाला में लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। गौशाला में दर्ज 82 गौवंशों के लिए न तो दाना है, न हरा चारा, न पशु आहार। गौवंश को सिर्फ सूखा भूसा खिला कर खानापूर्ति की जा रही है।

गौशाला के भीतर एक मृत गाय हफ्ते भर से पड़ी मिली। चील-कौवे मृत गाय का मांस नोच रहे थे। सड़ांध इतनी कि राहगीर नाक पकड़कर निकलने को मजबूर हैं। मृत गाय की हालत देखकर साफ है कि प्रशासन व जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी हैं। गाय तीन दिन पहले मरी थी, सूचना ग्राम प्रधान को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जब इस मामले पर ग्राम पंचायत अधिकारी बीरेंद्र कुमार निषाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें जानकारी नहीं थी, अब तुरंत दिखवा रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User