फतेहपुर: मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, अमौली ब्लॉक में सैकड़ों कच्चे मकान ढहे, गांव बने तालाब
फतेहपुर (आरएनआई) जनपद में लगातार और मूसलाधार पानी अब लोगों के लिए जंजाल बनता जा रहा है। भारी बारिश के कारण ब्लाक अमौली के सैकड़ो कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। वहीं दूसरी ओर घरों में बरसात का पानी घुस जाने से कई परिवारों को घर छोड़कर दूसरे के घरों में सहारा लेना पड़ रहा है। गांव की कई सड़के तालाब बन गई है। जगह-जगह जलजमाव होने से कई तरह की बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। लगातार हो रही बारिश से गांव के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अमौली ब्लाक के ग्राम हसनपुर देवरी के मजरे उडंगापुर, टरुवापुर बड़कू, राजेंद्र प्रसाद उर्फ कल्लू सहित कई लोगों के घर गिर गए हैं। भाजपा बूथ अध्यक्ष अजय पटेल कहते हैं कि ऐसी विनाशकारी बारिश उन्होंने कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि बारिश से खेती तो चैपट हो गई है। अब गरीब लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। घर आंगन सभी जगह पानी भरा हुआ है जगह-जगह जल जमाव होने के कारण पैदल चलना मुश्किल है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

