जयपुर से आगरा पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, सीएम योगी ने किया स्वागत

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस आज सुबह जयपुर से आगरा पहुंचे।

Wednesday, April 23, 2025 - 12:00
0
जयपुर से आगरा पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, सीएम योगी ने किया स्वागत

आगरा (आरएनआई) अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस यानी जेडी वेंस आज सुबह जयपुर से आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर सीएम आदित्यनाथ योगी ने जेडी वेंस का स्वागत किया। जेडी वेंस आज परिवार के साथ ताजमहल का दीदार कर रहे है। जेडी वेंस ताज महल घूमने के बाद दोपहर करीब 1:25 बजे वापस जयपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद वेंस सिटी पैलेस का भ्रमण करने जाएंगे।

इससे पहले जेडी वेंस और उनके परिवार की ताजमहल विजिट को लेकर आगरा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।

वहीं जयपुर में सिटी पैलेस संग्रहालय के निदेशक वैभव चौहान ने बताया कि आज अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सपरिवार आएंगे। इसलिए महाराजा सवाई मान सिंह सेकेंड म्यूजियम, सिटी पैलेस आज पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। मंगलवार को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने सिटी पैलेस का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा था।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की अगवानी करेंगे और सिटी पैलेस घुमाएंगे। कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर वेंस वाशिंगटन के लिए रवाना हो जाएंगे।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जयपुर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब ईआरटी कमांडो की कई टुकड़ियां जेडी वेंस की सुरक्षा में तैनात की गई हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User