जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन की तैयारी, गठबंधन सहयोगियों के साथ आज होगी बैठक

नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक होगी।

Friday, October 11, 2024 - 11:11
0
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन की तैयारी, गठबंधन सहयोगियों के साथ आज होगी बैठक

जम्मू (आरएनआई) नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक होगी। इससे पहले नेकां के सभी निर्वाचित प्रत्याशियों ने पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में बैठक कर अपना नेता चुना, जो जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव में 42 सीटें जीतने के साथ नेकां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 95 सदस्यीय सदन में उसके पास पूर्ण बहुमत है, क्योंकि  गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने सात सीटें जीती हैं। पार्टी प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से बुलाई गई बैठक दोपहर 12.30 बजे शुरू हुई। इसमें उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और अन्य निर्वाचित प्रत्याशी मौजूद रहे।

डॉ. फारूक ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह चौंकाने वाली बात है। वह (रतन टाटा) एक विनम्र व्यक्ति थे। उन्होंने अपने परिवार के संगठन को सभी के लिए खोल दिया। उन्होंने अपनी कंपनी को पूरी दुनिया में पहुंचाया। मैं पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह का भी आभारी हूं। उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए जो किया वह महान कार्य है। उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User