जनपद पंचायत राधौगढ़ के ब्लॉक समन्वक नेमीचंद धाकड़ स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित

जनपद पंचायत राधौगढ़ के ब्लॉक समन्वक नेमीचंद

Thursday, August 17, 2023 - 23:27
Updated: 3 years ago
0
जनपद पंचायत राधौगढ़ के ब्लॉक समन्वक नेमीचंद धाकड़ स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित

गुना। (आरएनआई) परेड ग्राउंड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया, कलेक्टर  तरूण राठी,पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के द्वारा उत्कृष्टता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उनके इस सम्मान पर धाकड़ किरार समाज के वरिष्ठजन मुरारीलाल धाकड़, राधेश्याम धाकड़, मेहरबानसिंह पहारूआ, बृजमोहनसिंह किरार, मानसिंह परसौदा, दीवानसिंह गावरी , हेमराज किरार आदि ने बधाई दी है। वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों में ब्लॉक समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मालवीय, ग्राम रोजगार सहायक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन परमार, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह धाकड़, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दामोदर पांचौरा, स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष लालसिंह बरोदिया, भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र धाकरे,सचिव संघ जिलाध्यक्ष बृजसिंह रघुवंशी, रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, सच्चे संगठन संवाद राघोगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष गंगा प्रसाद मीणा, ग्राम रोजगार सहायक संगठन जनपद राघोगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह राजपूत, पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष भगवत धाकड़ ने उन्हें बधाईयाँ प्रेषित की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 तथा गणतंत्र दिवस समारोह 2022 में भी नेमीचंद धाकड़ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User