जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल कर सकते हैं बड़ी घोषणा

जनता की अदालत में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखेंगे। केजरीवाल ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वो जनता की अदालत में जाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि वे सीएम की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देगी।

Sunday, September 22, 2024 - 09:57
0
जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल कर सकते हैं बड़ी घोषणा

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगाएंगे। अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत को संबोधित करेंगे। इस दौरान अरविंद बड़ी घोषणा केजरीवाल कर सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि वे तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है। दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।

आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा ने झूठे आरोप लगाकर अपनी एजेंसियों से अरविंद केजरीवाल को इस लिए गिरफ्तार कराया, क्योंकि वह दिल्लीवालों को मिल रही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा समेत दूसरी सुविधाएं रोकना चाहती है। इसके बाद भी हमारी सरकार ने एक भी काम नहीं रुकने दिया।

पांडेय ने कहा कि अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए उन्होंने पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करने के बाद भी इस्तीफा दे दिया। अब वह जनता के बीच जाएंगे। इसकी शुरुआत रविवार दोपहर 12 बजे जंतर मंतर से हो रही है। पूरी दिल्ली की जनता वहां पहुंचेगी। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User