छात्र शक्ति में ही राष्‍ट्र भक्ति समाहित - मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

रोजगार देने वाले कोर्स प्रारंभ करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध 

Thursday, December 19, 2024 - 19:19
Updated: 2 years ago
0
छात्र शक्ति में ही राष्‍ट्र भक्ति समाहित - मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छात्र शक्ति में ही राष्‍ट्र भक्ति समाहित होती है। विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा और व्‍यावहारिक ज्ञान के साथ निरंतर आगे बढे़ और चिंतन-मनन के साथ अपने कर्तव्‍य पथ पर अग्रसर हों। यह बात प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को तात्‍या टोपे नगर गुना में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्‍य भारत के 57वां प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई है। विद्यार्थी जीवन भविष्‍य को तय करता है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्‍यावहारिक ज्ञान से परिपूर्ण होना चाहिए। हम सभी को राष्‍ट्रवादी विचारधारा के साथ समाज को एक नयी दिशा प्रदान करने का दायित्‍व निभाना चाहिए।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा‍ कि भगवान श्रीकृष्‍ण को आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर आगे बढे और अपने लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करें। विद्यार्थियों की शक्ति से ही भारत में लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई है। मताधिकार 18 वर्ष के युवाओं को प्राप्‍त हुआ है। शिक्षा व्‍यवस्‍था के व्‍यापारीकरण को समाप्‍त किया गया। साथ ही शिक्षा में सुधार के लिये आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा‍ कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा हमारे प्राचीन आदर्शों को सहेजने तथा संस्‍कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के सराहनीय प्रयास किये गये है। उन्होंने शिक्षा की महत्‍ता को देश में स्‍थापित किया हैं। साथ ही नयी शिक्षा नीति तथा प्राचीन संस्‍कृति को सहेजने के लिये आवश्‍यक कदम उठाये हैं। 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुना जिले को तात्‍या टोपे विश्‍वविद्यालय की सौगात मिलने से विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के प्रति आगे बढ़ाने के रास्‍ते आसान होगे। उन्‍होनें कहा कि प्रदेश में 55 एक्‍सीलेंस कॉलेज प्रारंभ किये गये हैं। साथ ही कृषि संकाय की पढाई प्रारंभ करवाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉलेजों में रोजगार देने वाले कोर्स प्रारंभ करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में 15 वर्ष में 30 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किये गये। इन कॉलेजों में 5 हजार बच्‍चों की सीटें सुरक्षित रखी गई। आने वाले समय में 52 मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार युवाओं को लाभ दिलाये जाने की योजना पर सरकार कार्य कर रही हैं। 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में एक-एक इंच सिंचाई के लिये सरकार कार्य कर रही है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से सिंचाई के लिये पानी उपलब्‍ध करवाया जायेगा। इन परियोजना का भूमि-पूजन शीघ्र ही प्रधानमंत्री श्री मोदी करेगें। युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराने के लिये संभाग स्‍तर पर रीजनल इण्‍डस्‍ट्रीज कॉन्‍क्‍लेव का आयोजन कर उद्योगों के लिये उद्योगपतियों से निरंतर बातचीत हो रही हैं। उद्योगों की स्‍थापना के लिये सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्‍होनें कहा कि सरकार युवाओं के साथ संवाद स्‍थापित कर प्रदेश का विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिये कार्य करेगी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User