छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया सशक्तिकरण का संदेश

Saturday, March 1, 2025 - 05:23
Updated: 2 years ago
0
छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दिया सशक्तिकरण का संदेश

जौनपुर (आरएनआई) माननीय कुलाधिपति एवं श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में कुलपति प्रो0 वंदना सिंह के संरक्षकत्व में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी भवन में भाषण एवं नाट्य प्रस्तुति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर प्रतिबंध, विकसित भारत की संकल्पना, वृद्धाश्रम की जरूरत क्यों? कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान एवं नाट्य प्रस्तुति प्रतिस्पर्धा के अन्तर्गत अहिल्या बाई होलकर, द्रौपदी वस्त्रहरण, श्रवण कुमार की अपने माता पिता के प्रति भक्ति, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश, राम वनवास, भरत मिलाप प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। 
इन सभी प्रतियोगिताओं में जो भी प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगा उन प्रतिभागियों को 04 मार्च को महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में द्वितीय चक्र की प्रतियोगिता समूह 4 के छः विश्वविद्यालयों के बीच आयोजन में भेजा जाएगा। निर्णायक मंडल के रूप में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुमताज अहमद अंसारी, डॉ सुशील एवं डॉ सिकंदर सर उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने किया। अतिथियों का स्वागत महिला अध्ययन केन्द्र की प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ शशिकांत यादव, कार्यक्रम संयोजक ने किया। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव, डॉ श्याम कन्हैया, डॉ मनोज कुमार पाण्डेय डॉ पूजा शुक्ला, स्वयंसेवक आनंद सिंह, प्रभात तिवारी, आनंद सिंह, सत्यम त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User