छात्राओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया

Saturday, December 23, 2023 - 20:54
Updated: 3 years ago
0
छात्राओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया

शाहाबाद हरदोई । नेहरू म्युनिसिपल कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 की छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञ अंबरीष कुमार सक्सेना ने बताया कि देश के नागरिक होने के नाते मतदान हमारा अधिकार है। इसलिए किसी के प्रलोभन में न आकर स्वेच्छा से सोच विचार कर योग्य व्यक्ति के पक्ष में मतदान करें। प्रधानाचार्या नुरुल हुमा ने मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार बताकर मत का प्रयोग करने का आग्रह किया। लोगों को बताया कि आपका एक वोट एक अच्छी सरकार बना सकता है। मतदाताओं का आह्वान किया कि यदि वह जागरुक रहेंगे तो स्वस्थ व सभ्य समाज की स्थापना की जा सकती है। देश व समाज को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अपने मत का सही प्रयोग करना चाहिए। शिक्षिका शशि शुक्ला, नायाब जहां, रुचि दुबे ,पुष्पांजलि श्रीवास्तव, वंदना दीक्षित, उषा देवी,वर्तिका शुक्ला,आयशा परवीन तथा वैशाली यादव आदि ने कहा कि मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका प्रयोग हमें बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। विद्यार्थियों ने पोस्टर-बैनर के जरिए लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। छात्राओं के हाथों में “लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व है, मतदान करना हम सबका फर्ज है” , आपका वोट आपकी ताकत, दोनो बने देश की ताकत, “सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, स्लोगन लिखी तक्तियां थी। मतदाता जागरूकता अभियान में कक्षा 6 की छात्रा गुलनाज रोजी पायल अनुकृति, हुमा,कक्षा 7 की छात्रा आभा उमम सोनाक्षी वैष्णवी कंचन,कक्षा 8 की जुबेरिया नरारा बी असरा परी मेहनाज मुस्कान,कक्षा 9 की छात्रा अवंतिका आशी इंसा फातिमा आवरीन, मिनजा, कक्षा 10 की छात्रा कोमल शालू कशिश निशा, इल्मा कुलसुम सृष्टि,कक्षा 11 की रेहाना, कंचन भूमि फरहीन अनम,कक्षा 12 की छात्रा दीपिका गुप्ता ज्योति गायत्री, अरसला एवं मायशा आदि का योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User