कुसमोदा इलाके में भूसा गोदाम में कार्यरत चौकीदार की मौत के मामले में केंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

Mar 11, 2024 - 22:56
Mar 11, 2024 - 22:56
 0  4.8k
कुसमोदा इलाके में भूसा गोदाम में कार्यरत चौकीदार की मौत के मामले में केंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

गुना (आरएनआई) कुसमोदा इलाके में भूसा गोदाम में कार्यरत चौकीदार की मौत के मामले में केंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार बीती रात्रि में कुसमोदाआ की भूसा गोदाम में कार्यरत मजदूर की मौत रात्रि 11 से 12 के दौरान में हो गई थी, जिसकी सूचना दूसरे चौकीदार ने सुबह 5 बजे उसके घर पर दी गई थी।मृतक चौकीदार गजानंद लोधा के परिजनों ने आरोप लगाया की गजानंद को गोदाम मालिक द्वारा चोरी के आरोप लगाकर मारपीट की थी, इसी बीच बीती रात्रि में उसकी आत्महत्या से मौत की जानकारी दी गई। जबकि उसकी मौत उस रात्रि में भी की गई पिटाई के दौरान होने के बाद सुबह सूचना दी गई। परिजनों के साथ समाज के सेकडो महिला और पुरुषो ने हनुमान चौराहे पर जाम लगाया। जिसपर कलेक्टर ने लोधा समाज के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करते हुए पीएम रिपोर्ट के बाद तत्काल मामला दर्ज कराने का आश्वासन दिया। जेसे ही रिपोर्ट आई कॉलोनाइजर मुकेश राठौर पर प्रकरण दर्ज हो गया।लेकिन इस बीच गजानंद लोधा के परिजनों ने केंट पुलिस पर राठौर से पैसे लेकर बचाने और उन्हें गुमराह करने की भी आरोप लगाए हैं। परिजनों ने ये भी आरोप लगाए की पुलिस ने मृतक के शव तक नही देखने दिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0