चोरी के जेवरात व नकदी के साथ एक गिरफ्तार, अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर भेजा न्यायालय

Thursday, August 28, 2025 - 21:36
Updated: 1 year ago
0
चोरी के जेवरात व नकदी के साथ एक गिरफ्तार, अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर भेजा न्यायालय

फतेहपुर (आरएनआई) खागा कोतवाली अंतर्गत चोरी के पंजीकृत अभियोग में नामित अभियुक्त को चोरी के माल सोने के जेवरात करीब 35 ग्राम कीमत लगभग 350000 रूपये, चांदी के जेवरात तीन किलो कीमत करीब 400000 रूपये एवं 271025 रूपये नगद कुल 1021025 रूपये के साथ खागा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। 

खागा कोतवाली पुलिस बुधवार की रात्रि गस्त एवं चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी नया बस स्टाप खागा से थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम उधन्नापुर में 26 अगस्त की रात्रि जेवरात व नगदी की चोरी की घटित घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग अपराध संख्या 341/2025 धारा 305 बीएनएस में नामित अभियुक्त भीम उर्फ अजय पुत्र सुरेश निवासी ग्राम उधन्नापुर थाना कोतवाली को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर विधिक अनुक्रम में न्यायालय रवाना किया। पकड़ा गया अभियुक्त भीम उर्फ अजय थाना कोतवाली पर मजारिया एचएस भी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बिंधेश कुमार गिरि, कांस्टेबल बंटी कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार, कांस्टेबल कमलेश राजभर भी शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User