चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने उत्तरप्रदेश पहुंचे डॉ नरोत्तम मिश्रा का भव्य स्वागत, बैठक में दिया जीत का मंत्र

Mar 4, 2024 - 21:55
Mar 4, 2024 - 21:56
 0  702
चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने उत्तरप्रदेश पहुंचे डॉ नरोत्तम मिश्रा का भव्य स्वागत, बैठक में दिया जीत का मंत्र

ललितपुर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने सोमवार को उत्तरप्रदेश के ललितपुर पॅहुचे डॉ नरोत्तम मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य व आत्मीय स्वागत किया।  उसके बाद डॉ मिश्रा ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में डॉ मिश्रा ने लोकसभा चुनाव तैयारियों कि समीक्षा की।

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ललितपुर सर्किट हाउस पहुँचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की , ललितपुर सर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्व गृहमंत्री को गार्ड आफ आनर दिया गया, इसके बाद डॉ नरोत्तम मिश्रा लाभार्थी बूथ अभियान में शामिल हुए, पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने स्थानीय बबीना क्षेत्र में जोरदार जनसंपर्क भी किया, वही उन्होंने बैठक भी ली, इस बैठक में लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता, क्लस्टर प्रभारी संत विलास शिवहरे, जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला प्रभारी सुरेश अवस्थी, स्थानीय सांसद अनुराग शर्मा राज्य के मंत्री मनोहर लाल पंथ सहित जिले के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0