चीन से मिले गिफ्ट डस्टबिन में फेंककर लौटे ट्रंप, जासूसी के डर से अमेरिकी टीम ने नष्ट किए फोन और सामान
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की चीन यात्रा के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन से मिले सभी उपहार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और विशेष फोन या तो नष्ट कर दिए या फिर वहीं छोड़ दिए। माना जा रहा है कि यह कदम डेटा चोरी और संभावित जासूसी के खतरे को देखते हुए उठाया गया।
बताया गया कि चीन दौरे के दौरान चीनी अधिकारियों की ओर से अमेरिकी डेलिगेशन को कई उपहार दिए गए थे। इनमें बर्नर फोन, डेलिगेशन पिन, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ और अन्य सामान शामिल थे। लेकिन अमेरिका रवाना होने से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद सख्त प्रोटोकॉल अपनाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले अमेरिकी टीम ने चीन से मिले सभी सामान को अलग किया और उन्हें विमान में ले जाने से मना कर दिया गया। कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और फोन को नष्ट कर दिया गया, जबकि बाकी सामान डस्टबिन में फेंक दिया गया।
अमेरिकी मीडिया के साथ यात्रा कर रहीं पत्रकार Emily Goodin ने भी सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि प्रतिनिधिमंडल को चीन से जुड़ा कोई भी सामान विमान में ले जाने की अनुमति नहीं थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तकनीकी और रणनीतिक तनाव के कारण अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित साइबर या निगरानी जोखिम को लेकर बेहद सतर्क हैं। खासकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फोन और डिजिटल एक्सेसरीज़ को लेकर अमेरिका पहले से ही कड़े सुरक्षा मानकों का पालन करता रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)