चार दिवसीय गुना प्रवास पर सिंधिया, 200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

Tuesday, November 25, 2025 - 21:47
Updated: 11 months ago
0
चार दिवसीय गुना प्रवास पर सिंधिया, 200 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

गुना (आरएनआई) केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 से 30 नवंबर तक गुना संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे लगभग 200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को महत्वपूर्ण सौगातें प्राप्त होंगी। अपने प्रवास के दूसरे दिन, 27 नवंबर को सिंधिया गुना में जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद मूंदरा हनुमान (वि.स. बमोरी), सिंघवासा, गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (भूमिपूजन), पाटई हाई स्कूल तथा करोद सबस्टेशन सहित कई स्थलों पर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसी दिन वे शिवपुरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भी में शामिल होंगे ।

28 नवंबर को केंद्रीय मंत्री खोनकर में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उसी दिन वे गुना में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे तथा दिव्यांगजनो को ट्राइसाइकिल वितरित करेंगे। इसके बाद सिंधिया चंदेरी पहुँचकर चंदेरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 29 नवंबर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुना में व्यवसायी वर्ग के साथ बैठक करेंगे, पत्रकार भवन ,एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन करेंगे तथा कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के उपरांत वे इंदौर के लिए रवाना होंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User