चक चुरैला लूटकांड: कनेरा में चला बुलडोजर, अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मुख्य आरोपी अब भी फरार
जिले के चर्चित चक चुरैला लूटकांड में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कनेरा गांव में आरोपियों से जुड़े बताए जा रहे अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चली इस कार्रवाई के दौरान कई अवैध कब्जों को हटाया गया। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारदात के मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है।
गौरतलब है कि 3 अगस्त की रात चक चुरैला निवासी बाबूलाल मीणा के घर में संगठित तरीके से बड़ी चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश दूसरी मंजिल के रास्ते मकान में घुसे और करीब ढाई क्विंटल वजनी तिजोरी उठाकर ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार तिजोरी में लगभग ढाई किलो सोने के आभूषण, चार किलो चांदी और करीब 12 लाख रुपये नकद रखे थे। इस वारदात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी।
घटना की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे अहम सुराग मिले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)