चंबल अंचल को जल्द मिलने जा रही है एक और महत्वपूर्ण सौगात

Tuesday, June 17, 2025 - 17:59
Updated: 1 year ago
0
चंबल अंचल को जल्द मिलने जा रही है एक और महत्वपूर्ण सौगात

ग्वालियर (आरएनआई) आज दिल्ली में भिंड से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर NH-719 के चौड़ीकरण हेतु निवेदन किया गया, जिसे गडकरी जी ने सहजता से स्वीकार किया।

वर्तमान में यह हाईवे केवल दो लेन का है, जिससे आए दिन आमजन को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए मार्ग को चार लेन में विस्तारित करने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया एवं दंदरौआ सरकार श्री रामदास महाराज, अवधूत हरिनिवास जी महाराज, रामभूषण दास जी महाराज, कालिदास जी महाराज, राघवपुरी जी महाराज, उमेश दास जी महाराज, रामधुन दास जी महाराज एवं रामेश्वर दास जी महाराज भी साथ रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User