घर में घुसकर महिला का दूसरी बार अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

Sunday, February 11, 2024 - 19:19
Updated: 3 years ago
0
घर में घुसकर महिला का दूसरी बार अपहरण का प्रयास,  विरोध करने पर दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल

शाहाबाद हरदोई । शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम से अपहरण का एक दिलचस्प मामला सामने आया है जिसमें महिला का चाय में नशा पिलाकर 12 दिसंबर 2023 को अपहरण किया गया। उसके बाद दूसरी बार 10 फरवरी को शाम 3:00 बजे सरेआम घर के अंदर घुसकर अपहरण का प्रयास किया गया। विरोध करने पर महिला को मारा पीटा गया परंतु शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला के घर 10 फरवरी को शाम तीन बजे सलेमपुर थाना मंझिला निवासी शैलेंद्र पुत्र श्यामलाल तथा शेखर निवासी रेभा मुरादपुर दिन के 3:00 बजे उसके घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अपहरण करने का प्रयास करने लगे। बकौल महिला जब उसने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसे पीटा। चीखने चिल्लाने पर उसके ससुर आ गए ससुर को भी दबंगों ने पीटा जिससे उसके काफी छोटे आए आईं। महिला ने बताया इससे पूर्व 12 दिसंबर 2023 को जब वह प्रांशु नर्सिंग होम में दवा लेने के लिए आई। उस समय चाय में नशा पिलाकर शैलेंद्र उसका अपहरण करके ले गया और गुरसहायगंज कन्नौज में उसे रखा। महिला ने बताया शैलेंद्र के पास उसका ₹90,000, मोबाइल और पायल भी है। घटना की लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शैलेंद्र और शेखर को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User