ग्वालियर में 21 करोड़ की साइबर ठगी, CA को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बनाया शिकार
ग्वालियर में साइबर ठगी का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। रोशनी घर रोड (इंदरगंज) निवासी 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय से ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टो निवेश के नाम पर 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी महिला ने खुद को दिव्या सिंह बताकर व्हाट्सएप पर संपर्क किया और फर्जी ट्रेडिंग पोर्टल के जरिए निवेश कराया। मामले में साइबर एवं हाईटेक अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी निरीक्षक मुकेश कुमार नरोलिया को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)