ग्वालियर की बैठक में अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र, बोले- हर बूथ 370 अधिक वोट के साथ जीतना है

Sunday, February 25, 2024 - 17:32
Updated: 3 years ago
0
ग्वालियर की बैठक में अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र, बोले- हर बूथ 370 अधिक वोट के साथ जीतना है

ग्वालियर (आरएनआई) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ग्वालियर क्लस्टर की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए पीएम मोदी के संदेश को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमें हर बूथ तो जीतना ही है इसके अलावा हर बूथ 370 ज्यादा वोट से जीतना है। अमित शाह ने कहा कि हम 370 धारा हटा चुके हैं अब 370 सीट जीतकर मजबूत सरकार बनानी है।

बैठक में ये लोग हुए शामिल
मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले ग्वालियर पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे उन्होंने होटल आदित्याज में ग्वालियर क्लस्टर की सभी चार लोकसभा सीटों ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना की सीटों के सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, क्लस्टर प्रभारी, सह प्रभारी, मंत्रियों सहित करीब 400 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


अमित शाह ने दिया जीत का मंत्र
अमित शाह ने कहा हमें पीएम मोदी के जीत के मंत्र को याद रखना है, हमें विधानसभा चुनाव की तरह हर बूथ को जीतना है क्योंकि बूथ जीतकर ही चुनाव जीता जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारी पार्टी ने 370 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है और हम सभी को हर बूथ पर 370 ज्यादा वोट से जीत दर्ज करनी है। ग्वालियर क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमित शाह खुद एक जीत का मंत्र हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है, उन्होंने कहा कि जो सीटें विधानसभा में हमने जीती हैं उनपर फिर मेहनत करनी है और जो सीटें हम हारे थे उनपर अधिक फोकस करना है।


देश को 146 क्लस्टर में बांटा गया
भूपेंद्र सिंह ने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उत्साहित है अमित शाह के लगातार दौरे हैं वे एक दिन में तीन क्लस्टर कवर करेंगे उन्होंने कहा कि देश को 146 क्लस्टर में बांटा गया है जहाँ वे लगातार दौरे करेंगे और भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User