ग्रीन बियर हाउस के गोदाम पर संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला युवक का शव परिजनों ने गोदाम मालिक पर पीट पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप,

Saturday, October 28, 2023 - 20:28
Updated: 3 years ago
0
ग्रीन बियर हाउस के गोदाम पर संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला युवक का शव  परिजनों ने गोदाम मालिक पर पीट पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप,

हाथरस।गांव महमूदपुर स्थित ग्रीन बियर हाउस के गोदाम पर संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला एक युवक का शव परिजनों ने गोदाम मालिक पर पीट पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित ग्रीन बियर हाउस के गोदाम पर एक युवक नरेंद्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जिसको ग्रीन बियर हाउस के गोदाम पर काम करने वाला सुपरवाइजर जिला अस्पताल लेकर आया जहां पर डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और नरेंद्र को मृत अवस्था में देखकर हंगामा करने लगे, परिजनों से जानकारी करने पर मृतक के पिता देवकीनंदन ने बताया आज सुबह मेरा लड़का नरेंद्र कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव राजनगर से काम पर कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित ग्रीन बियर हाउस के गोदाम पर आया था, जहां पर नरेंद्र की गोदाम के लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि नरेंद्र के शरीर पर काफी चोटों के निशान दिख रहे हैं, जिससे पता चल रहा है कि नरेंद्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी है, सूचना पर सासनी पुलिस ग्रीन बियर हाउस के गोदाम पर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने  पर में गोदाम के पास मृतक के जूते और बैग पड़े हुए मिले। जिसके बाद सासनी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को देखने के बाद व शव के शरीर पर काफी चोटों के निशान दिखाई देने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक लिया और गोदाम मालिक को बुलाने की मांग कर हंगामा करने लगे। पुलिस द्वारा परिजनों को काफी समझाने पर नरेंद्र के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह भेजा है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User