ग्राहक पञ्चायत ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Jun 2, 2025 - 19:22
Jun 2, 2025 - 19:24
 0  81
ग्राहक पञ्चायत ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गुना (आरएनआई) ग्राहक पञ्चायत की गुना इकाई ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन गुना के अधिकारियों/कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया, जिसमें जल संरक्षण के साथ जल का अपव्यय रोकने, पौधारोपण करने और उनका संरक्षण करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और प्लास्टिक कचरे को घर से खुला न निकलने देने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर ग्राहक पञ्चायत के क्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे महती आवश्यकता है जिस चीज को हम बना नहीं सकते उसकी बचत करना उसे बनाने के समान है। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य मुरलीधर शर्मा ने कहा कि ग्राहक पञ्चायत ग्राहकों के हित में सर्वोत्तम कार्य कर रहा है और हम भी इस कार्य में यथासम्भव सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं।अभियान के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर  पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद से संगठन मंत्री आर बी मीणा, मण्डल उपाध्यक्ष बी एल मीणा, अशोकनगर गुना ग्वालियर शाखा सचिव शिवदयाल पटेल, शाखा उपाध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव तथा ग्राहक पञ्चायत के जिला सचिव विठ्ठल अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जयवीर रघुवंशी, जिला महिला जागरण प्रमुख डॉ नीरू शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल जैन, नगर उपाध्यक्ष हेमलता केवट, एडवोकेट प्रशान्त पाराशरआदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0