ग्राम भानपुरा कंजर में दबिश देकर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही को दिया अंजाम

मौके पर लगभग 10 लाख कीमत का 10,000 लीटर लहान नष्‍ट करने के साथ ही 370 लीटर अवैध कच्ची शराब की जप्‍त

Sunday, March 31, 2024 - 23:04
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरा कंजर में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्‍त टीमों द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए करीबन 10 लाख कीमत का 10 हजार लीटर लहान नष्‍ट किया जाकर 370 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती 37000 रूपये की बरामद की गई एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्‍त दो आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
 
 प्राप्‍त जानकारी के अनुसार गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा को जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भानुपरा कंजर में कंजर समुदाय के कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब बनाये जाने की सूचनाऐं प्राप्त होने पर ग्राम भानपुरा कंजर में अवैध शराब माफियाओं पर कार्यवाही हेतु आज 31 मार्च के प्रात: एसडीओपी चांचौड़ा श्रीमति दिव्‍या सिंह राजावत एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के नेतृत्‍व में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्‍त टीमें भेजकर दविश दिलाई।

             
  दविश के दौरान ग्राम भानुपरा कंजार में कंजर समाज के डेरों के आसपास तलाश करने पर घरों के पीछे नाले किनारे अलग-अलग जगहों पर कच्‍ची शराब उतारने के लिये तैयार की हुई भट्टियां एवं इसमें उपयोगी अन्‍य सामग्रियां मिलीं एवं अवैध शराब बनाने के इन ठिकानों पर छोटे-बड़े ड्रमों एवं हौजों में शराब बनाने के लिये तैयार किया गया करीबन 10,000 लीटर लहान भरा हुआ मिला, इसके साथ ही तैयार की हुई 370 लीटर अवैध कच्‍ची शराब भी बरामद हुई।

 पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीमों द्वारा अवैध शराब के ठिकानों पर मिलीं शराब निर्माण में उपयोगी विभिन्न सामग्रियों एवं लहान को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया एवं पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान ग्राम भानपुरा में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्‍त शराब माफिया विक्रम पुत्र चंदन सिंह कंजर एवं मौहब्‍बत पुत्र भारत सिंह कंजर निवासीगण ग्राम भानपुरा कंजर थाना चांचौड़ा गांव में पुलिस के आने की भनक लगते ही गांव से भाग निकले।

 पुलिस द्वारा उक्‍त फरार दोंनो ही आरोपियों विक्रम कंजर एवं मौहब्‍बत कंजर के विरूद्ध चांचौड़ा थाने में धारा 34(2) आबकारी एक्‍ट के तहत अलग-अलग दो अपराध क्रमश: अप.क्र. 158/24 एवं अप.क्र. 159/24 दर्ज कर विवेचना में लिये गये हैं।

ग्राम भानपुरा कंजर में अवैध शराब के विरूद्ध उपरोक्‍त कार्यवाही को अंजाम देने में चांचौड़ा थाने से थाना प्रभारी निरीक्षक मचल सिंह मंडेलिया, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, उपनिरीक्षक नीरज लोधी, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, सउनि बृजेश देवारिया, सउनि रामगोपाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक अमर सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक रामवीर दुवे, आरक्षक राजेश केवट, आरक्षक गोविन्‍द नामदेव, आरक्षक धर्मेन्‍द्र चौहान, आरक्षक कृष्‍णगोपाल भदौरिया, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक अभिनव वोहरे, महिला आरक्षक खुशबू दांगी आदि शामिल रहैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User