गोष्ठी में सम्मिलित हुए जलालपुर क्षेत्र के शिक्षक

तिलकोत्सव में आयोजित हुई सामाजिक काव्य गोष्ठी

Saturday, February 3, 2024 - 17:17
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर (आरएनआई) जलालपुर क्षेत्र के ए आर पी गिरीश सिंह निवासी कुकुढीपुर के यहां उनके भतीजे के,तिलकोत्सव का कार्यक्रम आज था जिसमें क्षेत्रिय शिक्षकों ने सामुहिक रूप से काव्य गोष्ठी का रूप प्रदान करने का पहले से बिचार किया था।जिसको आयोजक के माध्यम से काव्य गोष्ठी का नाम प्रदान कर दिया गया। तिलकोत्सव में आए हुए इलाके के अनेक शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और उसमें अनेक संभ्रांत लोगों ने भी अपना विचार प्रकट किया। गोष्ठी का मुख्य विषय था समाज में आज एक दुसरे के प्रति व्यवहार। सभी ने वर्तमान परिस्थितियों में बीती हुई पीढीयों की तुलना की और पुनः एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव से रहने और आदर सत्कार का आदान-प्रदान करते हुए सभी के पद की गरिमा स्थापित करने पर जोर दिया।भाग लेने वालों में सुनील सिंह कमलेश सिंह अनिल कुमार गुप्ता रवि प्रकाश सिंह रवि शंकर सिंह इमरान सुरेश राम उजागिर यादव अमित सिंह जनार्दन पांडेय अरविंद कुमार सिंह अच्छे कुमार सिंह आदि ने बड़े भाव के साथ अपना पक्ष रखा। राम बहादुर सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मोजरा जलालपुर ने इसका संचालन किया अध्यक्षता रूद्र सेन सिंह ए आर पी ने की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User