गोरखपुर में दुर्गा पंडाल पर चौकी इंचार्ज की मारपीट और गालियां वायरल
गोरखपुर (आरएनआई) सिंघड़िया में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज नवीन कुमार रॉय द्वारा समिति अध्यक्ष को थप्पड़ मारने, गालियां देने और मोबाइल तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पीड़ित समिति का आरोप है कि चौकी इंचार्ज 18 सितंबर की रात करीब 1 बजे अचानक पंडाल पर पहुंचे और उसे तुरंत हटाने का आदेश दिया। पंडाल सड़क पर नहीं था और पिछले 18 वर्षों से उसी स्थान पर स्थापित किया जाता रहा है। जब समिति ने बताया कि पंडाल हमेशा इसी जगह लगाया जाता रहा है, तब चौकी इंचार्ज ने बहस के दौरान अध्यक्ष नीतीश को थप्पड़ मार दिया, गालियां दी और पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया।
समिति के सदस्य अमरनाथ ने बताया, “हम दुर्गा, लक्ष्मी और गणेश पूजा के लिए हमेशा पंडाल बनाते आए हैं। अचानक आए चौकी इंचार्ज ने हमारी आस्था को ठेस पहुंचाई। वे आए, बहस की, कपड़े फाड़ दिए और पंडाल को तोड़ दिया।”
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकी इंचार्ज थप्पड़ मारते हुए और मोबाइल तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी उन्हें रोकने के बजाय स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं।
समिति ने मांग की है कि चौकी इंचार्ज माफी मांगे और उन्हें बर्खास्त किया जाए, ताकि पूजा आयोजकों और स्थानीय जनता की भावनाओं का सम्मान बने।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



