गैस रिफिलिंग की दुकान पर आपूर्ति निरीक्षक का छापा मचा हड़कंप

Tuesday, September 12, 2023 - 19:33
Updated: 3 years ago
0
गैस रिफिलिंग की दुकान पर आपूर्ति निरीक्षक का छापा मचा हड़कंप

बाँदा-शाहजहांपुर। (आरएनआई) बंडा में मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक ने गैस रिफिलिंग कर रहे गैस माफियाओं की दुकानों पर छापेमारी की। पांच दुकानों में अवैध रूप से रखें एक दर्जन से अधिक घरेलू सिलेंडरों को जब्त कर इंडेन गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया। जबकि आरोपियों को दुकानों से जब्त किए गए सिलेंडरों से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का समय दिया गया।

बाँदा में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा चोरों पर है। छोटे सिलेंडरों से लेकर गाड़ियों तक में गैस रिफिलिंग की जाती है। कई बार शिकायतों और अखबारों की सुर्खियां बन चुके इस धंधे को देखने के लिए मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक वीरपाल बंडा पहुंचे और करीब आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। जहां से लगभग एक दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। जिनसे संबंधित दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आपूर्ति निरीक्षक द्वारा जब्त किए गए घरेलू गैस सिलेंडरों को बंडा स्थित रविंद्र इंडेन गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया और दुकानदारों को पकड़े गए सिलेंडरों से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बंडा पुलिस ने अवैध रिफिलिंग से संबंधित एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर सीज किए थे।जिनके विरुद्ध मुकदमा लिखाए जाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जल्द ही अनुमति मिल जायेगी और रिपोर्ट दर्ज कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User