बाँदा पुलिस पर हमला करने वाले हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज

Tuesday, September 12, 2023 - 19:39
Updated: 3 years ago
0

बाँदा-शाहजहांपुर। (आरएनआई) सोमवार में बंडा में प्रतिबंधित मांस बिकने आया था। सूचना पर थाने से कुछ पुलिसकर्मी पीछा करते हुए मुरादपुर एक घर में पहुंच गए। मौके पर कुछ लोगों को मांस बेचते और खरीदने देखा और पूछताछ का प्रयास किया तभी आपराधिक कृत्य करने वाले लोगों ने एक भीड़ के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और किसी तरह भाग कर जान बचाई। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गये। बंडा पुलिस के हेड कांस्टेबल द्वारा 7 नामजद हमलावरों समेत ढाई दर्जन लोगों पर कातिलाना हमले जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

बंडा के हेड कांस्टेबल रोहित कुमार ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे के करीब वह अपने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे के मेन चौराहे पर चाय पी रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने जिक्र किया कि मुरादपुर में खानका के पीछे बनी एक कोठरी में प्रतिबंधित मांस की खरीद फरोख्त हो रही है। जिसका पता लगाने के लिए वे मौके पर पहुंच गए।जहां पर एक कोठरी में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था। जहां  से कुछ लोग काले रंग की पन्नियों में प्रतिबंधित मांस खरीद कर अपने घरों को ले जा रहे थे। जैसे ही पुलिस टीम ने उन्हें रोक कर पूछताछ करने का प्रयास किया तो लोगों ने खुद को बचाने के लिए पुलिस कर्मियों पर लोहे की राड और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पीड़ित रोहित कुमार मौके पर बेहोश हो गया और उसके साथी सिपाही अनिल कुमार को पीट रही भीड़  रोहित को बेहोश होकर जमीन पर गिरते देखा और मौके से फरार हो गई। बाद में साथी पुलिस कर्मियों ने बेहोश रोहित कुमार और अनिल कुमार को उठाया तथा सरकारी अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया। पीड़ित सिपाही की शिकायत के आधार पर बंडा पुलिस ने मुरादपुर निवासी कासिम, तस्बीर, अब्दुल रज़्ज़ाक़,तालिब, तस्लीम, मोहम्मद शकील,मैलुद्दीन आदि को नामजद करते हुए भीड़ में आए 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User