सुलतानपुर: गैस्ट्रोलाजी विभाग के एचओडी डॉ अभिनव ने कादीपुर के चिकित्सकों से किया संवाद 

कादीपुर नगर क्षेत्र स्थित एक निजी रेस्टोरेंट के मीटिंग हाल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर क्षेत्र के चिकित्सकों की एक बैठक गैस्ट्रोइन्ट्रोलाजी विषय पर आयोजित की गयी।

Monday, February 10, 2025 - 12:43
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: गैस्ट्रोलाजी विभाग के एचओडी डॉ अभिनव ने कादीपुर के चिकित्सकों से किया संवाद 

सुलतानपुर (आरएनआई) बैठक में हेल्थ सिटी विस्तार लखनऊ के गैस्ट्रोलाजी विभाग प्रमुख विख्यात चिकित्सक डॉ अभिनव श्रीवास्तव ने आमजन से जुड़ी बीमारी गैस्ट्रो पर विस्तृत चर्चा करते हुए कारण और निवारण पर प्रकाश डाला।क्षेत्रीय चिकित्सकों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आज समाज को रोगमुक्त करने की दिशा में हमसबको समय-समय पर आपस में चर्चा कर समाज में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देनी चाहिए।जब बीमारियों का वर्गीकरण किया गया है तो हम सबको भी वर्गीकरण के हिसाब से विषय पर चर्चा करनी चाहिए।

मिल बैठकर स्वास्थ्य सम्बन्धी चर्चा देश और समाज के लिए हितकारी होती है।आज रहन सहन खान पान की इस ब्यवस्था में बीमारियों की अधिकतर मामले पेट से सम्बन्धित होते हैं। इसीलिए आज गैस्ट्रो पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कादीपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जेबी सिंह के संयोजन में आयोजित सेमिनार में विषय से सम्बन्धित जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित सभी चिकित्सकों को दी गई।इस हेल्थ सेमिनार में सुल्तानपुर के वरिष्ठ चिकित्सक हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ राजीव श्रीवास्तव, सिद्धार्थ हास्पिटल कादीपुर के डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, सीएचसी कादीपुर अधीक्षक डॉ एस आर यादव, डॉ सुभाष मौर्य,मोतिगरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ अवनीश मिश्रा, डॉ संजीव कुमार पाण्डेय, डॉ एस एन सिंह, डॉ शिखा सिंह, डॉ शशांक शुक्ला, डॉ डीके विश्वास, डॉ शैलेन्द्र मिश्र, डॉ शाहिद, डॉ डीपी शर्मा, डॉ दयाराम मिश्र, डॉ अम्बरीष तिवारी सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User