गूगल मैप की गलती से हादसा, सहारनपुर में पानी भरे गड्ढे में डूब गई छात्र नेता की कार

सहारनपुर में गूगल मैप की गलती से चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता और उनके तीन साथी पानी से भरे गड्ढे में फंस गए। कार डूब गई, लेकिन हिम्मत दिखाकर सभी ने कार की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

Thursday, August 21, 2025 - 11:17
0
गूगल मैप की गलती से हादसा, सहारनपुर में पानी भरे गड्ढे में डूब गई छात्र नेता की कार

मेरठ (आरएनआई) गूगल मैप पर भरोसा करना चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के छात्र नेता सूर्या और उनके तीन साथियों के लिए खतरनाक साबित हुआ। मेरठ से अंबाला के शाहबाद स्थित महर्षि मार्कंडेय मंदिर दर्शन के लिए निकले चारों युवक सहारनपुर से आगे बढ़ते ही गलत रास्ते पर चले गए।

कार चला रहे आदित्य ने बताया कि सहारनपुर से निकलते ही उन्होंने गूगल मैप पर लोकेशन डाली और अंबाला रोड पर सिरोही पैलेस से आगे मैप के बताए रास्ते पर जैसे ही कार मोड़ी, वाहन अचानक पानी से भरे गहरे गड्ढे में समा गया। देखते ही देखते कार पूरी तरह पानी में डूब गई।

संकट की इस घड़ी में कार सवार सूर्या, आदित्य, अनुज और आशुतोष ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दरवाजा खोलकर किसी तरह बाहर निकलकर कार की छत पर शरण ली और लोगों को मदद के लिए आवाज देने लगे। उनकी आवाज सुनकर राहगीर और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में ट्रैक्टर की मदद से डूबी हुई कार को भी बाहर खींच लिया गया।

इससे पहले भी जिले में गूगल मैप के कारण वाहन सवार भटककर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। कई लोग गलत दिशा में चले जाते हैं और हादसों से दो-चार हो चुके हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User