गुरु रविदास जयंती के समरसता संकल्प अभियान के तहत हाथरस से वाराणसी रवाना हुए भाजपा प्रतिनिधि

Tuesday, July 28, 2026 - 17:33
Updated: 3 days ago
0
गुरु रविदास जयंती के समरसता संकल्प अभियान के तहत हाथरस से वाराणसी रवाना हुए भाजपा प्रतिनिधि

हाथरस(आरएनआई)संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 श्री जयंती पर भाजपा द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जन्मस्थली गोवर्धनपुर वाराणसी में 29 जुलाई को संत महात्मा जन प्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें कलश पूजन समरसता गोष्ठी एवं अभियान शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी राज्यों एवं जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की पावन मिट्टी युक्त कलश विधिवत प्रदान किए जाएंगे जिसे वह अपने-अपने राज्यों एवं जिलों में ले जाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे इसी के तहत हाथरस से अभियान के सह संयोजक अरविंद दिवाकर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री हरिओम चौधरी सभासद रवि कुशवाहा को कलश लाने हेतु बनारस रवाना किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा अभियान की संयोजक एवं भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश सिंह गुड्डू श्रीमती पूजा वर्मा ओमप्रकाश वर्मा व अन्य वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में आज प्रातः भाजपा जिला कार्यालय हाथरस से बनारस जाने वाले पदाधिकारीयों को फूल माला दुपट्टा पहनाकर एवं तिलक लगाकर गर्म जोशी के साथ रवाना किया गया बनारस से पावन मिट्टी युक्त कलश जिले में आने के बाद अभियान के आगे के चरण प्रारंभ किए जाएंगे जिसमें प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जिला स्तरीय कलश वंदन कार्यक्रम संत सम्मेलन समाज संपर्क अभियान एवं समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिला टोलियों को कलश का विधिवत वितरण मीडिया संवाद प्रेस वार्ता एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार प्रचार किया जाएगा स्थानीय मंदिरों में संत महात्मा एवं धर्माचार्यों की उपस्थिति में कलश पूजन वंदन सामूहिक आरती गुरु वाणी पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से समरसता संकल्प संत सम्मान प्रसाद वितरण एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन मंडली निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन एवं संदेश का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा भी देश प्रमुख राज्यों में निकाली जाएगी जो जालंधर पंजाब से प्रारंभ होकर अनेक राज्यों से होते हुए वाराणसी उत्तर प्रदेश में जाकर समाप्त होगी अभियान की संयोजक एवं भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य ने बताया की हाथरस जिले में अभियान की सफलता के लिए लगातार भाजपा कार्यालय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां प्रदान की जा रही है प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हाथरस में अभियान की सफलता के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User