कछौना ब्लॉक सभागार में गूंजे संत रविदास के विचार, दीप प्रज्वलन कर मनाया गया समरसता अभियान
कछौना, हरदोई। (आरएनआई) संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650 वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में समरसता अभियान के तहत विकास खण्ड कछौना के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संत शिरोमणि रविदास विचारों को आत्मसात करने करके समाज जगति प्रथा समाप्त कर ऊंच, नीच प्रथा खत्म कर एकता बन्धुत्व पर, आपसी सद्भाव से देशों को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक अपनी महती भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि सभापति अशोक अग्रवाल ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपने विचारों और शिक्षाओं से समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव, जाति पांति को खत्म करना हैं। उनका जीवन दर्शन मानव मात्र की सेवा और समानता पर आधारित था। मंदिरों में सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह ने कहा भाजपा की मूल भावना सार्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय अंत्योदय की रही है। इस अवसर पर युवा नेता संचित अग्रवाल ने विचार रखें। हमारे अंदर दया व करुणा की भावना हमें इंसान बनाती है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, अरुण वर्मा, अनूप दीक्षित, प्रधान प्रतिनिधि निर्भय राजवंशी, दिवाकर सिंह, मोहम्मद नसीम, बबलू सिंह कटका, गौतम कनौजिया, श्रीश मिश्रा, मदन मिश्रा, राहुल अग्रवाल, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, भैया लाल, गौरी फखरुद्दीन प्रधान बालक राम, महेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सनोज राठौर, सौरभ सिंह, प्रधान अनूप कुमार सहित भाजपा पदाधिकारी व प्रबुद्धजन मौजूद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)