गुना: साड़ा कालोनी स्थित अस्‍पताल में कलेक्‍टर सहित अधिकारियों द्वारा किया गया पौधरोपण

कलेक्‍टर द्वारा पी.एम.एफ.एम.ई. योजनान्तर्गत संचालित मिल्क प्रोडक्ट इकाई का किया भ्रमण

Jul 10, 2024 - 22:43
Jul 10, 2024 - 22:49
 0  459
गुना: साड़ा कालोनी स्थित अस्‍पताल में कलेक्‍टर सहित अधिकारियों द्वारा किया गया पौधरोपण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा शासकीय चिकित्सालय साडा़ कालोनी राघौगढ़ में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर सहित विकास खण्‍ड अधिकारी उपस्थित रहे। 

कलेक्‍टर द्वारा आज राघौगढ़ क्षेत्र के ग्राम डोंगर स्थित मिल्‍क प्रोडक्‍ट इकाई जो पी.एम.एफ.एम.ई. योजनान्तर्गत संचालित है उसका निरीक्षण किया।  श्रीमती रामदुलारी मीना ग्राम डोंगर, वि.खं. राद्योगढ़ के यहां स्वीकृत मिल्क प्रोडक्ट (दूध, दही, मक्खन, पनीर, घी, छाछ) की संचालित इकाई के बारे में भ्रमण कर जानकारी प्राप्‍त की और उनके द्वारा जो उत्‍पाद तैयार किये जा रहे हैं उनकी सेलिंग के बारे में विस्‍तृत जानकारी प्राप्‍त की। कलेक्टर द्वारा हितग्राही के कार्यो को सराहा गया तथा इकाई से लगी हुई भूमि पर उद्यानिकी फसल लगाने हेतु प्रेरित किया गया। 

उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि हितग्राही को वर्ष 2023-24 में पंजाब नेशनल बैंक राघौगढ़ शाखा से 8.53 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हुआ था एवं हितग्राही को विभाग द्वारा 3.32 लाख रूपये अनुदान प्रदान किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0