गुना में लाडली बहना सम्मेलन का किया गया आयोजन

Aug 27, 2023 - 19:15
Aug 27, 2023 - 19:46
 0  486
गुना में लाडली बहना सम्मेलन का किया गया आयोजन
गुना में लाडली बहना सम्मेलन का किया गया आयोजन

गुना। (आरएनआई) मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर ढाई सौ रुपए की राशि प्रत्येक लाडली बहना के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अंतरित की गई।
 इस कार्यक्रम को एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को सभी ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के वार्ड में सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा गया।


गुना मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम शुभ विदाई गार्डन गुना में लाडली बहना सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया।
गुना जिले की 222974 लाडली बहनों के खातों में  5 करोड़ 57 लाख 43 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा अक्टूबर माह से राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 1250 रु प्रतिमाह जमा कराने की घोषणा की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में रक्षा बंधन के गीतों के बीच मुख्य अतिथि गुना विधायक गोपीलाल जाटव,  गुना नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविन्द गुप्ता खुशी से झूम उठे और उन्होंने तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने नृत्य किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं पर पुष्प वर्षा की तथा रक्षा बंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष  श्रीमती सविता गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, नगर पालिका उपाध्यक्ष धरम सोनी, सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय एवं सचिन शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा ,भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती राजेश राजपूत एवं पार्षदगण सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक भी उपस्थित रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आरबी गोयल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बीडी कतरौलिया द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष टांटिया द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन आरबी गोयल द्वारा किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0