गुना में ‘नींव’ पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ

Jul 17, 2026 - 21:47
Jul 17, 2026 - 21:54
 0  27
गुना में ‘नींव’ पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से ‘नींव’ पायलट प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ शुक्रवार को जनसुनवाई हॉल, कलेक्टर कार्यालय गुना में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास दिनेश कुमार चंदेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर परियोजना का शुभारंभ किया तथा डिजिटल लॉन्च एवं पोस्टर का विमोचन किया।

नींव परियोजना के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए जिले के पांच विकासखंडों की 140 ग्राम पंचायतों एवं 457 आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया है। पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो एवं करुणा फेलो चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सहयोग प्रदान करेंगे।

परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पंचायतें अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर सकें। साथ ही ग्रामीणों की जनभागीदारी बढ़ाने एवं ग्राम स्तर पर समग्र विकास को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। परियोजना का प्रमुख फोकस "पंचायत लीड प्रोग्राम" रहेगा।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी राधौगढ़ संतोष अलावा, परियोजना अधिकारी गुना ग्रामीण श्रीमती दीपा शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंचगण तथा पिरामल फाउंडेशन की प्रोग्राम डायरेक्टर श्रीमती विजेता श्रीवास्तव, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर इमरान खान सहित श्रीमती स्मिता शर्मा, अक्षय शर्मा, उधमसिंह लोधी एवं सुश्री सिमरन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0