गुना में निर्दोषों पर झूठी FIR का मामला: मानसिक प्रताड़ना से दिव्यांग की हालत नाजुक, SC आयोग ने लिया संज्ञान

Friday, March 28, 2025 - 15:15
0
गुना में निर्दोषों पर झूठी FIR का मामला: मानसिक प्रताड़ना से दिव्यांग की हालत नाजुक, SC आयोग ने लिया संज्ञान

गुना (आरएनआई) षड्यंत्रकारी भूमाफियाओं ने तथ्य छुपाते हुए गुना पुलिस को गुमराह कर कुछ निर्दोष लोगों के खिलाफ पुलिस से मिलकर एक झूठी शिकायत पर से FIR करवा दी थी। इस कृत्य से परेशान और पुलिस की मानसिक प्रताड़ना से सदमे में आए दिव्यांग लक्ष्मण सिंह अहिरवार की आज हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए मामले में  आयोग से शिकायत की गई। साक्ष्यों के आधार पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले को संज्ञान में लिया है जिसमें जिम्मेदारों पर कार्यवाही की गाज गिर सकती है। फिलहाल आयोग ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस भेज कर उचित कार्रवाई के आदेश देते हुए जवाब तलब किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User