गुना में ओझा मैथिल समाज का प्रकट उत्सव, ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा
गुना में ओझा मैथिल समाज द्वारा आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा का प्रकट उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के शिल्पियों का सम्मान किया गया और समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में आनंद सिंह लोढ़ा ने समाज के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोलने की पहल का समर्थन करते हुए 10.51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने से समाज के युवाओं सहित अन्य लोगों को भी हुनर सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान गुना में सड़कों के किनारे पेड़-पौधे लगाकर हरियाली के लिए लगातार कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अनूप सोड़ी और उनकी टीम का भी सम्मान किया गया। समाज के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



