गुना-बमोरी में 21 करोड़ से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन

Sunday, June 4, 2023 - 22:36
Updated: 3 years ago
0

गुना। प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपनी गृह विधानसभा बमौरी में रविवार को भ्रमण के दौरान हितग्राही महिलाओं से संवाद के दौरान कही।उन्होंने  21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़कों का भूमिपूजन किया।जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया उनमें 6.61 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 8.25 किमी लंबी ग्राम गोमचीखेड़ा से ग्राम कालापानी, 2.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 3.80 किमी लंबी ग्राम पिपरिया सिरसी से ग्राम कालापानी तक,2.73 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2.70 किमी लंबी ग्राम कुंदोंरा से ग्राम भरखा तक,2.81 करोड़ रुपये की लागत से बनने 3.88 किमी लंबी  दुर्गपुर से पिपरिया,1.39 करोड़ रुपये लागत से एबी रोड से चतराई तक,5.22 करोड़ रुपये की लागत से 6.25 किमी लंबी चतराई से पाली तक की सड़क का भूमिपूजन किया।इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों का मुख्य सड़क तक सुगम संपर्क एवं ज़िला मुख्यालय एवं शिवपुरी मार्ग तक सुगम आवागमन हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User