गुना पुलिस ने 7 मई के चुनाव से पहले मतदान केंद्रों पर फूलों से स्वागत कर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया

May 6, 2024 - 20:57
May 6, 2024 - 20:57
 0  2k

गुना (आरएनआई) 07 मई को होने वाले मतदान को लेकर गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गुना डॉ.सत्येेन्द्र सिंह के साथ जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है। आज मतदान केंद्र भ्रमण के दौरान बीनागंज के पोलिंग बूथों पर मतदान पार्टियों का पुष्प मालाओं एवं पुष्‍प देकर उनका स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया एवं मतदान संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्‍त लोकतंत्र के इस महा पर्व पर अपना अमूल्य मत का प्रयोग करने के लिये लोगों को प्रेरित किया गया और जिन्हें पीले चावल बांटकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की गई ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0